फीफा वर्ल्ड कप 2026: स्पेन की 26-सदस्यीय टीम घोषित, चोट की चिंता के बावजूद लामिन यामल शामिल (Image Source: IANS)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्पेन ने सोमवार को 26-सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें फिटनेस संबंधी चिंताओं के बावजूद, 18 वर्षीय लामिन यामल को शामिल किया गया है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी। फुटबॉल का यह महाकुंभ यूएसए, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है। स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने ऐसी संतुलित टीम को चुना है, जिसने यूईएफए यूरो 2024 का खिताब जिताया था।
एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले लामिन यामल से स्पेनिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए आक्रामक शक्ति बनने की उम्मीद है। हालांकि, इस युवा सनसनी के चोट के कारण 'ला रोजा' (स्पेनिश टीम) के ग्रुप चरण का पहला मैच न खेल पाने की खबरें भी हैं।