FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून (भारतीय समय के अनुसार) को होगी, जिसमें पहली बार 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे। इस विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका करेंगे।
इस नए फॉर्मेट में चार-चार टीमों के 12 ग्रुप होंगे। प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ 8 सबसे अच्छी टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी, जिससे पारंपरिक 'राउंड ऑफ 16' से पहले एक नया 'राउंड ऑफ 32' बनेगा।
28 जून को ग्रुप स्टेज खत्म होगा, जिसके बाद 29 जून से 4 जुलाई तक 'राउंड ऑफ 32' खेला जाएगा। 'राउंड ऑफ 16' 4 से 8 जुलाई के बीच होगा। क्वार्टर फाइनल 10 से 12 जुलाई तक खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल मैच क्रमशः 15 और 16 जुलाई को होंगे। तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ 19 जुलाई को मियामी में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा। भारत इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहा है, लेकिन अब तक के सबसे बड़े फीफा वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला रहा है।