फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच धीरे-धीरे अपने आखिरी सफर की ओर बढ़ रहा है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाने थे। 96 मैच खेले जा चुके हैं और 40 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। शेष 8 टीमों से 4 सेमीफाइनलिस्ट, 2 फाइनलिस्ट और फिर एक चैंपियन चुना जाना है।
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में 8 टीमों ने जगह बनाई है। ये टीमें हैं—फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड। यूरोप में फुटबॉल का क्रेज उच्चतम स्तर पर माना जाता है, और उसकी झलक क्वार्टर फाइनल की टीमों को देखने के बाद स्पष्ट भी हो जाती है। कुल 8 टीमों में से 6 टीमें यूरोप की हैं।
क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का मुकाबला मोरक्को (10 जुलाई 1:30 एएम) से, स्पेन का बेल्जियम (11 जुलाई 12:30 एएम) से, नॉर्वे का इंग्लैंड (12 जुलाई 2:30 एएम) से और अर्जेंटीना का स्विट्जरलैंड (12 जुलाई 6:30 एएम) से होना है।