Atlanta: FIFA World Cup Semifinal: Argentina vs England (Image Source: IANS)
FIFA World Cup Semifinal: इंग्लैंड के मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से मिली दिल तोड़ने वाली हार से बहुत दुखी हैं। बेलिंगहैम को उम्मीद थी कि वे उस टीम का हिस्सा बनेंगे जो देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने के 60 साल लंबे इंतजार को खत्म करेगी।
बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) अटलांटा स्टेडियम में एंथनी गॉर्डन के 55वें मिनट में गोल करने के बाद इंग्लैंड 1966 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचता नजर आ रहा था, लेकिन मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मैच के आखिर में जबरदस्त वापसी की।
अर्जेंटीना की तरफ से एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में बराबरी का गोल दागा और फिर स्टॉपेज टाइम में लौटारो मार्टिनेज (90+2') ने विनिंग गोल किया। इसी के साथ अर्जेंटीना ने फाइनल में जगह पक्की कर ली।