फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी नहीं हुई है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को मेक्सिको के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद साउथ अफ्रीका टीम के मुख्य कोच ह्यूगो ब्रूज ने मैच के दौरान रेफरी के फैसले पर सवाल खड़े किए। मेक्सिको के खिलाफ साउथ अफ्रीका का डिफेंस काफी कमजोर नजर आया।
मैच के दौरान साउथ अफ्रीका को 9 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी स्फेफेलो सिथोले और थेम्बा जवाने को रेड कार्ड थमाया गया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रूज ने कहा कि पहले रेड कार्ड को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन दूसरे रेड कार्ड का फैसला उन्हें सही नहीं लगा। उनका मानना है कि जिस घटना पर उनके खिलाड़ी को बाहर भेजा गया, उसमें वास्तव में मेक्सिकन खिलाड़ी ने फाउल किया था। उन्होंने कहा कि रेफरी ने स्थिति को अलग तरह से देखा और फैसला उनके खिलाफ गया। ब्रूज ने इसे टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।