सह-मेजबान अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप डी के मुकाबले में अमेरिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा तरीके से 2-0 से हराया।
अमेरिका इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। सिएटल स्टेडियम में हुए मुकाबले की शुरुआत से ही अमेरिका ने आक्रामक खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैच के 11वें मिनट में ही अमेरिका को इसका फायदा भी मिला। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्गेस फोलारिन बालोगुन के शॉट का बचाव करते हुए अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते अमेरिका मैच में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रहा।
सह-मेजबान अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप डी के मुकाबले में अमेरिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा तरीके से 2-0 से हराया।