फीफा विश्व कप भारत से दूर, हमें अपना स्तर बहुत उठाना होगा: बाइचुंग भूटिया (Image Source: IANS)
भारतीय फुटबॉल के पोस्टर बॉय रहे और टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि बढ़े हुए टूर्नामेंट की वजह से एशिया को मिले आठ सीधे क्वालिफिकेशन स्पॉट के बावजूद भारतीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप में क्वालीफाई करने से दूर है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को अभी भी महाद्वीप के बड़े देशों से मुकाबला करने के लिए बहुत कुछ करना है।
जी5 फीफा विश्व कप 2026 में मीडिया पैनल के एक्सपर्ट बाइचुंग भूटिया ने आईएएनएस से खास बातचीत की और मौजूदा विश्व कप से साथ ही भारतीय फुटबॉल से जुड़े सवालों का जवाब दिया।
सवाल: फीफा विश्व कप ने एक बार फिर एशियाई टीमों की तरक्की को दिखाया है। आपको क्या लगता है कि पिछले दस सालों में एशियाई फुटबॉल में क्या बदलाव आया है? जापान, दक्षिण कोरिया और यहां तक कि उज्बेकिस्तान जैसे देशों की तुलना में भारत अभी कहां खड़ा है?