स्वीडन को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के खिलाफ नॉकआउट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर इसाक हिएन हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
27 साल के इस खिलाड़ी को गुरुवार को जापान के साथ स्वीडन के 1-1 के ड्रॉ मैच में चोट लगी थी। इस नतीजे के साथ ही स्वीडन ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की और तीसरे नंबर की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमों में शामिल रहते हुए नॉकआउट स्टेज का टिकट कटाया। स्वीडिश फुटबॉल एसोसिएशन (एसवीएफएफ) ने शनिवार को इसाक को लगी इस चोट की पुष्टि की और कहा कि वह वर्ल्ड कप में आगे कोई हिस्सा नहीं ले पाएंगे और रिहैबिलिटेशन शुरू करने के लिए अपने क्लब लौटेंगे।
नेशनल टीम के डॉक्टर जोनास वर्नर ने एक बयान में कहा, "इसाक के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई है कि वह वर्ल्ड कप में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह अपने क्लब लौटेंगे, और चोट का मतलब है कि वह कुछ समय के लिए फुटबॉल से दूर रहेंगे।" स्वीडन अब फ्रांस के खिलाफ अपने नॉकआउट मैच में अपने एक खास डिफेंडर के बिना उतरेगा, जिसके कारण टीम को इस अहम मैच में अपनी बैकलाइन में बदलाव करना पड़ेगा।