फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बोस्निया-हर्जेगोविना ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है। ग्रुप बी के मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को एकतरफा अंदाज में 3-1 से हराया।
हालांकि, कतर के खिलाफ मिली जीत के बावजूद बोस्निया-हर्जेगोविना के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उम्मीदें अन्य ग्रुप के मुकाबलों के नतीजों पर टिकी हुई थीं। स्कॉटलैंड पर ब्राजील को मिली 3-0 की जीत और मोरक्को के खिलाफ हैती की 2-4 की हार के साथ ही बोस्निया-हर्जेगोविना का राउंड ऑफ 32 में खेलने का सपना साकार हो गया।
सिएटल स्टेडियम में हुए मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम शुरुआत से ही कतर पर हावी नजर आई। टीम के लिए मैच का पहला गोल 18 वर्षीय खिलाड़ी केरिम अलाजबेगोविच ने दागा। उन्होंने मैच के 29वें मिनट में बॉक्स के बाहर से बेहतरीन गोल करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 1-0 की बढ़त दिलाई। टीम की यह बढ़त सिर्फ 5 मिनट बाद ही दोगुनी हो गई, जब कतर के गोलकीपर सुल्तान अलब्राके एडिन जेको के क्रॉस को क्लियर करने के प्रयास में खुद का ही गोल कर बैठे।