FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कतर को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में कनाडा टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। हालांकि, मैच के आखिरी सीटी बजने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर झड़प देखने को मिली।
दरअसल, यह झड़प मैच खत्म होने के तुरंत बाद शुरू हुई। मैच के बाद कनाडा के मुख्य कोच जेसी मार्श कतर के मैनेजर जूलन लोपेटेगुई से हैंडशेक करने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। कनाडा के कोच का बेरुखी भरा बर्ताव बेंच पर बैठे कतर के खिलाड़ियों को रास नहीं आया।
इसके बाद अचानक से दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई,जो धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। सुरक्षाकर्मियों की मदद से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अलग किया गया। माना जा रहा है कि कनाडा के खिलाड़ी टीम के मिडफील्डर इस्माइल कोन को कतर के प्लेयर असिम मदीबो द्वारा चोटिल किए जाने से काफी गुस्से में थे। इसी गुस्से के कारण यह पूरा विवाद शुरू हुआ, जो धक्का-मुक्की तक जा पहुंचा।