फीफा विश्व कप: उज्बेकिस्तान पर 3-1 की जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं कोलंबिया के कोच लोरेंजो (Image Source: IANS)
कोलंबिया ने फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप 'के' में बुधवार को उज्बेकिस्तान पर 3-1 की जीत के साथ विश्व कप में अपने सफर का विजयी आगाज किया है। डेनियल मुनोज, लुइस डियाज और जैमिंटन कैम्पाज कोलंबिया के लिए गोल किया। हालांकि, कोलंबिया की इस जीत के बाद भी हेड कोच नेस्टर लोरेंजो पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। उनका मानना है कि टीम का प्रदर्शन अपने सर्वश्रेष्ठ से नीचे रहा।
मैच के बाद शिन्हुआ के हवाले से लोरेंजो ने कहा, "पहले हाफ में, हम और बड़ा फायदा बना सकते थे। हम फिनिशिंग में पीछे रह गए। उनके खिलाड़ी अक्सर पजेशन में बहुत ज्यादा सावधान रहते थे और अच्छे मूव्स को गोल में बदलने में नाकाम रहे। कोई भी मूव्स को पूरा नहीं कर पा रहा था।"
स्टेडियम में 80,000 से ज्यादा दर्शक थे। अधिकांश फैंस कोलंबिया की जर्सी में अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे थे।