फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच खेला गया रोमांचक मैच गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। मियामी स्टेडियम में इस नतीजे के साथ ही कोलंबिया ग्रुप के में पहले स्थान पर रहा।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल ने दूसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया। मैच में कोलंबिया ने शुरुआत से ही पुर्तगाल के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। लुइस डियाज के शॉट पर जॉन कॉर्डोबा ने शानदार हेडर लगाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से चली गई। जेम्स रोड्रिगेज ने शानदार पास देकर जॉन एरियास को गोल करने का बेहतरीन मौका दिया, पर पुर्तगाल के डिफेंस और गोलकीपर ने इसे रोक दिया।
कोलंबिया लगातार पुर्तगाल पर दबाव बनाता रहा और एक और अच्छा मौका बनाया। जेम्स रोड्रिगेज ने बॉक्स के पास थोड़ी जगह बनाई और फिर शानदार तरीके से जॉन एरियास को पास दिया। एरियास ने तेजी से दौड़कर शॉट मारा, जो गोल पोस्ट के नीचे की तरफ जाता हुआ दिख रहा था, लेकिन समय रहते हुए ही पुर्तगाल के खिलाड़ी रूबेन नेवेस बीच में आ गए और उन्होंने शानदार बचाव किया। पुर्तगाल ने भी जवाबी हमले किए। ब्रूनो फर्नांडिस को एक अच्छा मौका मिला, लेकिन कोलंबिया के गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने बेहतरीन बचाव किया। इसके बाद जोआओ फेलिक्स ने भी शानदार शॉट लगाया, पर यह गोल में तब्दील नहीं हो सका।