फीफा वर्ल्ड कप: क्रोएशिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, घाना को 2-1 से हराया (Image Source: IANS)
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एल के अहम मुकाबले में क्रोएशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घाना को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ने राउंड ऑफ 32 का टिकट भी हासिल कर लिया है।
क्रोएशिया को अगले राउंड में पहुंचने के लिए घाना के खिलाफ जीत या फिर ड्रॉ की दरकार थी। हालांकि, क्रोएशिया इस मुकाबले में शुरुआत से ही घाना पर हावी नजर आई। क्रोएशिया के खिलाड़ियों ने लगातार घाना के डिफेंस पर दबाव डाला। मैच के 17वें मिनट में निकोला व्लासिज ने तकरीबन 20 गज की दूरी से जबरदस्त शॉट खेला, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकराने के बाद बाहर निकल गई।
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एल के अहम मुकाबले में क्रोएशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घाना को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ने राउंड ऑफ 32 का टिकट भी हासिल कर लिया है।