फीफा विश्व कप: अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में रेफरी के फैसलों से निराश मिस्र ने फीफा से की शिकायत (Image Source: IANS)
फीफा विश्व कप 2026 में मंगलवार को राउंड ऑफ 16 के एक रोमांचक मुकाबले में 2 गोल से बढ़त बनाने के बावजूद मिस्र को अर्जेंटीना के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद मिस्र के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर द्वारा लिए गए कुछ फैसलों पर निराशा जताई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र फुटबॉल फेडरेशन ने मंगलवार को अटलांटा में गत चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ 3-2 से मिली नाटकीय हार के बाद रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर के फैसलों के खिलाफ आधिकारिक विरोध जताते हुए फीफा गवर्निंग बॉडी से संपर्क किया है।
मिस्र के खिलाड़ियों के गुस्से और निराशा का कारण उनके खिलाफ गए कुछ फैसले हैं, जिनमें वीएआर समीक्षा के बाद एक गोल को नामंजूर करना और अर्जेंटीना के विजयी गोल की तैयारी में एक पेनल्टी अपील का समीक्षा नहीं किया जाना शामिल है।