FIFA World Cup Semifinal: फीफा वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना इतिहास रचने से बस एक जीत दूर है। रविवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) मेटलाइफ स्टेडियम में खिताबी मैच खेला जाएगा, जिसमें यूरोपीय चैंपियन स्पेन पर जीत से लियोनेल स्कालोनी की टीम साल 1962 में ब्राजील के बाद वर्ल्ड कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बन जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक ऐसा मुकाबला बताया है, जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी। इस मुकाबले के लिए राजधानी के रेस्टोरेंट और कैफे सुबह 4 बजे तक फैंस के लिए खुले रहेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हर फुटबॉल फैन ने लियोनेल मेसी को इतिहास बनाते देखा है। अब, इतिहास में एक और कहानी जुड़ने जा रही है। एक लीजेंड। एक युवा टैलेंट। एक ट्रॉफी। एक ऐसी रात जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी। दिल्ली उस रात के लिए तैयार है।"
उन्होंने कहा, "हमारी सरकार के 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' सुधारों के तहत शहर में 24x7 बिजनेस-फ्रेंडली सिस्टम पहले से ही लागू है। इसलिए, इस वीकेंड राजधानी के रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य योग्य जगहें सुबह 4 बजे तक फैंस का स्वागत कर सकती हैं, जिससे शहर के लोग मिलकर फुटबॉल की इस सबसे बड़ी रात का लुत्फ उठा सकेंगे।"