FIFA WC: फ्रांस के स्ट्राइकर मार्कस थुरम चोटिल हो गए हैं। मांसपेशियों में समस्या की वजह से वे स्वीडन के खिलाफ वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले से बाहर हो गए हैं। काफी लंबे वक्त के बाद फ्रांस और स्वीडन की टीमें बुधवार को न्यू जर्सी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी।
फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने अपने मिडफील्डर एन'गोलो कांटे को लेकर अनिश्चितता जताई, वहीं कई हफ्तों से पीठ की समस्या से जूझ रहे विलियम सालिबा को लेकर भरोसा जताया है।
कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने कहा, "मार्कस कल उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें मांसपेशियों की मामूली समस्या है, कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन वे समय पर फिट नहीं हो पाएंगे। जहां तक एन'गोलो कांटे की बात है, तो यह मांसपेशियों की समस्या नहीं है, लेकिन वे शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार नहीं हैं; मैच से पहले हम उनकी स्थिति का आकलन करेंगे। दूसरी ओर, विलियम अच्छा कर रहे हैं।