फीफा विश्व कप: नेमार का ब्राजील के लिए पहला मैच खेलना संदिग्ध, वार्म-अप मैचों से हुए बाहर (Image Source: IANS)
फीफा विश्व कप 2026 में करिश्मा करने की तैयारी कर रही ब्राजील की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फॉरवर्ड नेमार का विश्व कप के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है। नेमार वार्म-अप मैचों से भी बाहर हो गए हैं।
ब्राजील को रविवार को ब्रासीलिया में पनामा के खिलाफ मैच खेलना है। इसके बाद ब्राजील 5 जून को मिस्र के खिलाफ अपना दूसरा वार्म-अप मैच खेलेगी। इन दोनों मैचों में नेमार के खेलने की संभावना नहीं है।
ब्राजीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (सीबीएफ) ने बताया, "बुधवार को नेशनल कैंप में शामिल हुए नेमार विश्व कप के पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं ले पाए। उन्हें अपनी चोटिल दाहिनी पिंडली के लिए और मेडिकल जांच करवानी पड़ी।"