28 साल बाद फीफा विश्व कप खेल रही नॉर्वे का सफर शानदार रहा है। नॉर्वे सेनेगल पर जीत के साथ अगले राउंड (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली है। लंबे अरसे बाद विश्व कप जैसे बड़े मंच पर लौटना और अगले राउंड में जगह बनाना नॉर्वे के लिए खास है और उन्होंने इसका जश्न भी बेहद खास अंदाज में मनाया।
नॉर्वे ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचने का जश्न न्यू जर्सी स्टेडियम में पारंपरिक वाइकिंग रो करते और नारे लगाते हुए मनाया। इस जश्न में खिलाड़ियों के अलावा नॉर्वे के फैंस भी शामिल थे। मैच के बाद नॉर्वे के खिलाड़ी और स्टाफ मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए और हजारों फैंस के सामने एकदम सही तालमेल वाले 'वाइकिंग रो' का प्रदर्शन किया।
मैच की बात करें तो नॉर्वे के लिए एरलिंग हालैंड एक बार फिर से हीरो बन कर उभरे। हालैंड ने 2 गोल करते हुए नॉर्वे की सेनेगल पर 3-2 की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। एक गोल मार्कस होल्मग्रेन पेडरसन ने किया।