फीफा विश्व कप: पैराग्वे के खिलाड़ियों और कोच ने विश्वास और तैयारी को जर्मनी पर मिली जीत का कारण माना (Image Source: IANS)
पैराग्वे ने मंगलवार को 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हराकर फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली। पैराग्वे की इस यादगार जीत का श्रेय कोच और खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी और पक्के इरादे को दिया।
1-1 से ड्रॉ के बाद शूटआउट में पैराग्वे 4-3 से आगे हो गया, जिससे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ और वर्ल्ड कप पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी का बिना हारे रहने का सिलसिला समाप्त हो गया।
वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में पैराग्वे की पहली जीत के बाद, हेड कोच गुस्तावो अल्फारो ने अपनी टीम की तारीफ की। शिन्हुआ के मुताबिक, अल्फारो ने कहा, "मैच से पहले मेरे पास 26 योद्ध थे। मैच के बाद सभी लेजेंड बन गए। हो सकता है कि हम अगले राउंड में बाहर हो जाएं, हो सकता है न हों। देखते हैं। लेकिन यह मैच जबरदस्त था।"