फीफा वर्ल्ड कप: क्रोएशिया को हराकर पुर्तगाल ने कटाया राउंड ऑफ 16 का टिकट, रोनाल्डो-रामोस ने किए गोल (Image Source: IANS)
पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 का टिकट हासिल कर लिया है। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया।
पुर्तगाल का राउंड ऑफ 16 में अब 7 जुलाई को स्पेन से सामना होगा। इस हार के साथ ही क्रोएशिया का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया है। मैच की शुरुआत में दोनों ही टीमों का डिफेंस काफी मजबूत नजर आया। पुर्तगाल ने एक के बाद हमले करते हुए क्रोएशिया के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया।
मैच के 10वें मिनट में रोनाल्डो हेडर की मदद से गोल करने का एक आसान मौका चूक गए। पहले हाफ में गेंद ज्यादातर पुर्तगाल के पास ही रही, लेकिन टीम शुरुआती 45 मिनटों में कोई गोल नहीं कर सकी। पुर्तगाल का पजेशन 60 प्रतिशत रहा, तो क्रोएशिया का पजेशन 28 प्रतिशत के करीब रहा।