फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2026 : पुर्तगाल की जीत में चमके रोनाल्डो, इन देशों ने अपने नाम किए मुकाबले (Image Source: IANS)
पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए यूईएफए क्वालीफाइंग के अपने शुरुआती मुकाबले में आर्मेनिया को 5-0 से रौंदा। पुर्तगाल की जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने दो गोल दागे।
रोनाल्डो के अलावा, जोआओ फेलिक्स ने भी दो गोल किए, जबकि जोआओ कैंसिलो ने एक गोल दागा। रॉबर्टो मार्टिनेज की टीम ने ग्रुप-एफ में शुरुआत से ही अपना इरादा जाहिर कर दिया था।
40 वर्षीय रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 140 तक पहुंचा दी है। वह कार्लोस रुइज के वर्ल्ड कप क्वॉलिफाइंग में सर्वाधिक 39 गोलों के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर रह गए हैं।