स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 का टिकट हासिल कर लिया है। राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया।
स्पेन की ओर से इस मुकाबले में मिकेल ओयारजाबल ने दो गोल किए, जबकि पेड्रो पोरो के अपने देश के लिए पहला गोल किया। साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद स्पेन की यह नॉकआउट मुकाबले में पहली जीत है। टीम का राउंड ऑफ 16 में सामना पुर्तगाल और क्रोएशिया मैच के विजेता से 7 जुलाई को होगा।
स्पेन ने मैच की शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। पहले ही मिनट में लामिन यामल ने गोल पर जोरदार शॉट लगााकर टीम के इरादे साफ कर दिए। स्पेन ने अपने दमदार खेल के बूते लगातार ऑस्ट्रिया के डिफेंस पर दबाव डाला। मार्क कुकुरेला को लगा कि उन्होंने कॉर्नर किक से स्पेन को मैच में बढ़त दिला दी है, लेकिन गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर पर फाउल के कारण गोल को रेफरी द्वारा अमान्य करार दे दिया गया।