फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच के मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उरुग्वे को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ ही स्पेन ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
स्पेन के खिलाफ मिली हार के साथ ही उरुग्वे का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। स्पेन की ओर से इस मुकाबले में एकमात्र गोल एलेक्स बेना ने किया। स्पेन अपनी दो जीत और एक ड्रॉ से 7 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप में टॉप पर रहा, जबकि वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाली केप वर्डे की टीम तीन ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रही। उरुग्वे ग्रुप स्टेजमें सिर्फ दो प्वाइंट्स अर्जित कर सका।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उरुग्वे ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया और स्पेन पर दबाव बनाने की कोशिश की। स्पेन की ओर से भी कई हमले हुए, खासकर सेट पीस पर, जहां पाउ क्यूबार्सी को गोल करने के मौके मिले, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।