FIFA World Cup Semifinal: फीफा विश्व कप 2026 का असर अमेरिका के कार्यस्थलों पर भी देखने को मिला। एक रिपोर्ट के अनुसार, मैच देखने के लिए लाखों कर्मचारियों ने अपने काम के समय में बदलाव किया, जिसके कारण देश की उत्पादकता में भारी गिरावट देखने को मिली है। अनुमान है कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को 11.7 बिलियन डॉलर तक का उत्पादकता नुकसान हुआ।
'एनडीटीवी प्रॉफिट' ने यूकेजी का हवाला देते हुए बताया कि टूर्नामेंट का ग्लोबल असर लगभग 17 बिलियन डॉलर था, जिसका कारण टूर्नामेंट के दौरान ज्यादा लोगों का काम पर न आना, देर से आना और जल्दी चले जाना था।
इसके अलावा, वर्कप्लेस प्लेटफॉर्म एन्वॉइ के डेटा से पता चला कि काम में सबसे ज्यादा रुकावट उस दिन आई जब यूएस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 7 जुलाई को ऑफिस में उपस्थिति 26 प्रतिशत गिर गई, जबकि कर्मचारियों के आने की संख्या में 11.5 प्रतिशत की गिरावट आई।