फीफा वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मुकाबलों में कई रोमांचक नतीजे देखने को मिले। स्पेन को जहां इराक ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका, तो स्वीडन और ग्रीस का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। वहीं, कोटे डी आइवर ने फ्रांस को 2-1 से मात दी।
ला कोरुना में खेले गए मैच में इराक ने मजबूत डिफेंस दिखाते हुए स्पेन को काफी हद तक परेशान किया। स्पेन की टीम ने इस मुकाबले में कई बदलाव किए थे और कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने बार्सिलोना के मिडफील्डर मार्क बर्नाल और रियल सोसिएदाद के डिफेंडर जॉन मार्टिन को शुरुआती इलेवन में शामिल किया।
स्पेन की टीम में कई मुख्य खिलाड़ी अनुपस्थित थे, जिनमें निको विलियम्स, लामिन यामाल और विक्टर मुनोज शामिल थे। इसके अलावा पेड्री, मिकेल ओयारजाबल और मार्क कुकुरेला जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। मैच की शुरुआत में स्पेन ने बेहतर खेल दिखाया और 16वें मिनट में फेरान टोरेस ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उन्होंने बॉर्जा इग्लेसियस के पास को भुनाते हुए बाएं पैर से सटीक शॉट लगाया। इस समय स्पेन गेंद पर नियंत्रण बनाए हुए था और लगातार आक्रमण कर रहा था।