फीफा विश्व कप: हम फेवरेट नहीं, बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मैच से पहले बोले अमेरिका के हेड कोच (Image Source: IANS)
अमेरिका के हेड कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने कहा है कि उनकी टीम राउंड ऑफ 32 में होने वाले मुकाबले में हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अमेरिका का राउंड ऑफ 32 में बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मैच होना।
फीफा विश्व कप 2026 की सह-मेजबान अमेरिका ने पैराग्वे और ऑस्ट्रेलिया को हराकर ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई किया था।
मौरिसियो पोचेटिनो ने फीफा से बात करते हुए कहा, "बोस्निया और हर्जेगोविना एक बहुत ही जुझारू और आक्रामक टीम है। वे अच्छी तरह से व्यवस्थित भी हैं। जब आप मार्च में इटली के खिलाफ उनके ग्रुप-स्टेज मैच या क्वालीफायर देखते हैं, तो आप देख सकते हैं कि उनमें क्वालिटी है। उनके पास शानदार खिलाड़ी और कोच हैं, जो उन्हें प्रदर्शन करने के लिए प्लेटफॉर्म देते हैं।"