FIFA World Cup 2026: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी (Image Source: IANS)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान मेक्सिको ग्रुप ए के मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। इस मुकाबले की मेजबानी मेक्सिको सिटी स्टेडियम करेगा।
फुटबॉल के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच 104 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में एक अनोखा संयोग बन रहा है। यह मुकाबला 2010 के विश्व कप उद्घाटन मैच का ठीक उलट होगा। उस समय साउथ अफ्रीका मेजबान देश था, लेकिन इस बार मुकाबला मेक्सिको की धरती पर हो रहा है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने सीएएफ क्वालिफाइंग के ग्रुप सी में टॉप पर रहते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की की है।
भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका को लाइव ऐसे देख पाएंगे।