फीफा विश्व कप: फ्रांस और स्पेन में किसका पलड़ा भारी? आखिरी मुकाबले में किस टीम ने मारी थी बाजी? (Image Source: IANS)
फीफा विश्व कप 2026 अब अपने बेहद रोमांचक दौर में प्रवेश कर गया है। विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 जुलाई को फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाना है। इस बेहद रोमांचक मैच पर पूरी दुनिया की नजर है।
फ्रांस और स्पेन न सिर्फ यूरोप की, बल्कि दुनिया की बड़ी और मजबूत टीमें हैं। मौजूदा विश्व कप में भी ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर दोनों टीमों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। फ्रांस ने मोरक्को और स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
दोनों टीमों के बीच 15 जुलाई (भारतीय समयानुसार 12:30 एएम) को विश्व कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाना है। इस मैच पर दुनियाभर के फुटबॉल फैंस की नजर है। फुटबॉल प्रेमी इस मैच के रोमांच को महसूस करने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।