फीफा विश्व कप: अल्जीरिया की हार के साथ ही कप्तान रियाद महरेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास (Image Source: IANS)
अल्जीरिया के कप्तान रियाद महरेज ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। महरेज ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में अल्जीरिया की हार के बाद संन्यास का फैसला लिया।
अल्जीरिया की हार के बाद महरेज ने कहा, "हमारा लक्ष्य आगे बढ़ना था। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा गेम था जो हमारी पहुंच में था। हमने गलतियों पर दो गोल खाए। हमें गलतियों की भारी कीमत चुकानी पड़ी। यह राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा आखिरी मैच था।"
फ्रांस में जन्मे, महरेज ने 2013 में अल्जीरिया की तरफ से खेलने का फैसला किया और उसी साल अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। उन्होंने 2014 फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया और अल्जीरिया को राउंड ऑफ 16 तक पहुंचने में मदद की, जिससे उनके इंटरनेशनल सफर की शानदार शुरुआत हुई।