एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप: न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर भारत ने जीता खिताब, हॉकी इंडिया ने किया प्रा (Image Source: IANS)
भारत ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने रविवार को खिताबी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इस कामयाबी पर हॉकी इंडिया ने प्राइज मनी का ऐलान किया है।
मुकाबले के चौथे मिनट में नवनीत कौर ने भारत के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद सुनीलिता टोप्पो (15वें मिनट) ने दूसरा गोल दागा। टीम ने शानदार डिफेंसिव खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही अगले सीजन के एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में अपनी जगह भी पक्की कर ली।
फाइनल में लालरेम्सियामी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला, जबकि दीपिका छह गोल के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं; उन्होंने यह सम्मान यूएसए की एशले सेसा के साथ साझा किया।