एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप कप: 15 अगस्त से अभियान की शुरुआत, चमक बिखरने को तैयार भारतीय खिलाड़ी (Image Source: IANS)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में जुटी है। भारत की 20 सदस्यीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती हुई प्रतिभाओं का मेल देखने को मिल रहा है। युवा खिलाड़ियों में गोलकीपर मोहित एचएस, डिफेंडर यशदीप सिवाच के साथ मिडफील्डर राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालागे शामिल हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन के साथ टीम में जगह बनाई है।
23 वर्षीय अटैकिंग मिडफील्डर लालागे अपने करियर के सबसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं और इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए समर्पित हैं।
भारत टूर्नामेंट के 'पूल-डी' में है। वह 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा।