एफआईएच ने बढ़ाई नेशंस कप और नेशंस कप 2 में टीमों की संख्या (Image Source: IANS)
इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने अपनी 'सशक्तिकरण और जुड़ाव रणनीति' के मुख्य लक्ष्यों के तहत, 'एफआईएच हॉकी नेशंस कप' और 'एफआईएच हॉकी नेशंस कप 2' का विस्तार किया है। अगले संस्करण से इस टूर्नामेंट में 8 के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
'नेशंस कप' और 'नेशंस कप 2', एफआईएच प्रो लीग के दूसरे और तीसरे स्तर हैं। नेशंस कप का विजेता अगले सीजन में एफआईएच प्रो लीग के लिए क्वालीफाई करेगा।
इसके अलावा, पिछले साल शुरू किया गया 'एफआईएच हॉकी नेशंस कप 2' साल 2027 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला इवेंट बन जाएगा। एफआईएच ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इससे इस स्तर की टीमों को लगातार खेलने का मौका मिलेगा और 'नेशंस कप 2' को नेशंस कप और एफआईएच हॉकी प्रो लीग के साथ जोड़कर क्वालिफिकेशन प्रोसेस को आसान बनाया जा सकेगा।