एफआईएच मेन्स प्रो लीग: ऑस्ट्रेलिया ने शूटआउट में भारत को हराया (Image Source: IANS)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को यहां तस्मानिया हॉकी सेंटर में एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट लेग के दूसरे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हार गई।
रेगुलर टाइम के बाद मैच 2-2 से बराबर था, जिसमें अमित रोहिदास ने (15) और जुगराज सिंह ने (43) पर गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। हालांकि, जोएल रिंटाला ने (47) और (56) पर दो गोल करके ऑस्ट्रेलिया को स्कोर बराबर करने में मदद की।
मेजबान टीम ने शुरुआत में ही गेदं पर कब्जा जमा लिया और अपने हाफ में गेंद को अच्छी तरह से मूव किया। इसके बावजूद, भारत ने मजबूत डिफेंस से जवाब दिया। पहले क्वार्टर के आखिर में, इंडिया को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, और अमित रोहिदास (15’) ने अपना ड्रैग फ्लिक सफलतापूर्वक गोल करके टीम को 1-0 से आगे कर दिया।