FIH Pro League: शानदार वापसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया (Image Source: IANS)
एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के लंदन-लेग के अपने पहले मैच में, भारत ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को 4-3 से शिकस्त दी।
भारत के लिए अभिषेक (21वें), नीलाकांता शर्मा (24वें), सुखजीत सिंह (34वें) और राजिंदर सिंह (52वें) ने गोल किए। वहीं, पाकिस्तान के तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर से हुए। इस टीम को पहले क्वार्टर में नदीम अहमद (8वें) ने पाकिस्तान को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद अबू महमूद (53वें) और मोइन शकील (60वें) ने गोल करके अंतर कम किया।
मंगलवार को ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में खेले गए इस मैच के 8वें मिनट में नदीम अहमद ने गोल करके पाकिस्तान को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने दो गोल किए और फिर तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल करके मजबूत बढ़त बना ली।