एफआईएच प्रो लीग: स्पेन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद शूटआउट में भारत 3-4 से हारा (Image Source: IANS)
एफआईएच मेंस प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम को स्पेन के खिलाफ शूटआउट में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।
59वें मिनट तक भारतीय टीम मनिंदर सिंह के गोल की बदौलत 1-0 से आगे चल रही थी। हालांकि, ब्रूनो फॉन्ट के आखिरी समय में किए गए गोल की वजह से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया, और भारतीय टीम को शूटआउट के लिए मजबूर होना पड़ा।
स्पेन ने मैच में जोरदार शुरुआत की और भारतीय टीम के डिफेंस को परखा। स्पेन को चौथे मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन ड्रैग-फ्लिक को भारतीय गोलकीपर मोहित ने आराम से बचा लिया। स्पेन को मैच के आठवें मिनट में लगा कि उन्होंने बढ़त बना ली है, लेकिन जोस बास्टेरा का गोल नामंजूर कर दिया गया।