हॉकी इंडिया ने शनिवार को एफआईएच मेंस प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला लेग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 10 से 15 फरवरी तक ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ओडिशा के 21 वर्षीय रोसन कुजूर को भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिन्हें सीनियर नेशनल टीम में पहली बार जगह मिली है। कुजूर चेन्नई में एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। कुजूर ने घरेलू सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वेदांता कलिंगा लांसर्स के लिए अहम भूमिका निभाई। इस टीम ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का खिताब अपने नाम किया।
राउरकेला लेग में मेजबान भारत के साथ-साथ अर्जेंटीना और बेल्जियम जैसी अंतरराष्ट्रीय टीमें भी होंगी, जिससे दुनिया की कुछ शीर्ष हॉकी टीमों के खिलाफ हाई-इंटेंसिटी मुकाबले होने की उम्मीद है।