एफआईएच विमेंस नेशंस कप: भारतीय टीम ने जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई (Image Source: IANS)
भारतीय टीम ने मंगलवार को ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप न्यूजीलैंड 2026 के अपने दूसरे पूल ए मैच में जापान को 2-1 से हराकर सेमी-फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने अब तक अपने दोनों पूल गेम जीते हैं।
कप्तान और 'प्लेयर ऑफ द मैच' सलीमा टेटे (33') और लालरेम्सियामी (49') ने भारत के लिए गोल किए। जापान के लिए एकमात्र गोल हिरामित्सु ऐ (35') ने किया। मिडफील्डर ज्योति का यह 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था, जो जीत के साथ यादगार बन गया।
मैच में पहला हाफ बहुत कड़ा था, दोनों टीमों ने मौके बनाए लेकिन हाफ-टाइम तक कोई भी बराबरी नहीं कर सका।