आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था काहिरा रवाना (Image Source: IANS)
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में हिस्सा लेने भारतीय निशानेबाजों और सपोर्ट स्टाफ का पहला जत्था शनिवार को काहिरा के लिए रवाना हो गया, जिसमें 58 सदस्य हैं।
काहिरा जूनियर वर्ल्ड कप आईएसएसएफ जूनियर सर्किट की शुरुआत करेगा। इस कैलेंडर ईयर में शॉटगन निशानेबाजों के लिए तीन, जबकि राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए दो इवेंट तय किए गए हैं।
भारत ने काहिरा में होने वाले 18 मेडल इवेंट्स के लिए कुल 71 निशानेबाज उतारे हैं, जिनमें 15 ओलंपिक इवेंट्स के लिए 36 निशानेबाज शामिल हैं। तीन अतिरिक्त इवेंट्स में जूनियर पुरुष और महिला 50 मीटर राइफल प्रोन प्रतियोगिताएं, जबकि पुरुषों का 25 मीटर पिस्टल इवेंट शामिल है। माना जा रहा है कि यह इवेंट 2032 के ओलंपिक का हिस्सा बन सकता है।