फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल : केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों के साथ चलाई साइकिल, कहा- हर पैड (Image Source: IANS)
देशभर में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल' अभियान के तहत रविवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने साइकिल चालकों के साथ साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मनसुख मांडविया ने कहा कि आज के 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। 'संडेज ऑन साइकिल' का 82वां संस्करण है। उन्होंने कहा कि यह भले ही एक छोटा प्रयास है, लेकिन यही आगे चलकर बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जब भी आप साइकिल का पैडल चलाते हैं, तब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा बन जाते हैं। इस अभियान से जुड़कर आप खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लेते हैं।"