'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल': पहलवान गीता फोगाट और मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने महिलाओं की भागीदारी को सर (Image Source: IANS)
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों में खेल और मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम भी शामिल थे।
खेल जगत से पहलवान गीता फोगाट, मुक्केबाज स्वीटी बूरा, जूडो खिलाड़ी प्रिया शर्मा, अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन शामिल हुए।
इस मौके पर आईएएनएस से बात करते हुए गीता फोगाट ने कहा, "यह एक खास दिन था। मुझे बहुत अच्छा लगा कि इतनी सारी महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। सबमें बहुत ऊर्जा थी। हमारे प्रधानमंत्री ने 6-7 साल पहले यह पहल शुरू की थी। उस समय से लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है।"