सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम शनिवार को मालदीव के माले के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में अपने आखिरी ग्रुप बी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी।
भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, इसके बावजूद यह मुकाबला काफी अहम है। ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए भारतीय टीम को ड्रॉ खेलने की जरूरत है, जबकि बांग्लादेश को शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए जीत की जरूरत है।
भारत के मुख्य कोच महेश गवाली ने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा मैच हमने खेला। दूसरे हाफ में हमारा खेल तुलनात्मक रूप से बेहतर था। रक्षात्मक रूप से हम काफी व्यवस्थित थे। हमारे गोलकीपर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब हम आगे की ओर देख रहे हैं। हर टीम मजबूत है। किसी भी दिन, कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेते।"