केरल सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल को देखते हुए राज्य में सोमवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन के निर्देश के बाद अवकाश का ऐलान किया गया। राज्य के छात्रों ने सोशल मीडिया पर सोमवार को छुट्टी की मांग की थी।
सरकार ने अवकाश का फैसला, इसलिए ताकि छात्र देर रात तक स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला फीफा विश्व कप फाइनल आराम से देख सकें और उन्हें अगली सुबह कक्षाओं में उपस्थित होने की चिंता न रहे। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल सोमवार को भारतीय समयानुसार तड़के 12:30 बजे शुरू होना है।
सरकार के इस निर्णय के तहत जनरल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सभी स्कूलों और हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा प्रोफेशनल संस्थानों में अवकाश रहेगा। सरकार का मानना है कि विश्व कप फाइनल जैसे बड़े खेल आयोजन को देखने का अवसर छात्रों के लिए भी खास होता है और इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।