फुटबॉल: एम्बाप्पे को मसल्स इंजरी, शेष सीजन से रहना पड़ सकता है बाहर (Image Source: IANS)
रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे ला लीगा 2025-26 सीजन के आखिरी 5 मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। क्लब ने पुष्टि की है कि उन्हें शुक्रवार रात रियल बेटिस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ मैच के दौरान मांसपेशियों में चोट लगी थी।
एम्बाप्पे को मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले मैदान छोड़ना पड़ा, उस समय रियल मैड्रिड 1-0 से आगे थी, लेकिन अंत में हेक्टर बेलेरिन ने बराबरी का गोल दाग दिया, जिससे इस सीजन खिताब जीतने की मैड्रिड की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।
रियल मैड्रिड की वेबसाइट ने बताया, "आज किलियन एम्बाप्पे पर किए गए टेस्ट के बाद, उनके बाएं पैर की सेमीटेंडिनोसस मांसपेशी में चोट का पता चला है।"