फुटबॉल: रियल मैड्रिड के डिफेंडर राउल असेंशियो चोटिल, छह सप्ताह तक मैदान से दूर रह सकते हैं (Image Source: IANS)
रियल मैड्रिड के डिफेंडर राउल असेंशियो जांघ की मसल में चोट लगने के बाद कुछ समय के लिए खेल से दूर रहेंगे। वह लगभग छह सप्ताह तक फुटबॉल से दूर रहेंगे।
रियल मैड्रिड ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "टेस्ट में राउल असेंशियो के दाहिने पैर के रेक्टस फेमोरिस में मसल में चोट का पता चला है।"
क्लब ने उनकी वापसी का कोई निश्चित समय नहीं बताया है। हालांकि, स्पेनिश मीडिया रिपोर्ट्स का अनुमान है कि वह लगभग छह सप्ताह तक बाहर रहेंगे।