बार्सिलोना और चेल्सी के पूर्व विंगर पेड्रो रोड्रिग्ज ने 39 साल की उम्र में प्रोफेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। पेड्रो ने अपने करियर में फीफा वर्ल्ड कप, यूरोपियन चैंपियनशिप और यूईएफए चैंपियंस लीग जैसे खिताब जीते।
पिछले सीजन के आखिर में इटैलियन क्लब लाजियो छोड़ने के बाद से पेड्रो किसी क्लब के साथ नहीं जुड़े थे। स्पेन के इस पूर्व अंतरराष्ट्री खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें लगा कि यह उनके जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का सही समय है।
पेड्रो ने अपने करियर के कुछ बेहतरीन पलों वाले एक वीडियो के साथ लिखा, "मुझे लगता है कि अब सही समय आ गया है। यह आगे बढ़ने और अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का समय है। मैं अपने सपनों को पूरा करने और उन सभी लोगों के प्रति गर्व के साथ खेल को अलविदा कह रहा हूं जो उन्हें सच करने में मेरे साथ थे। मुझे इतना खुश करने के लिए फुटबॉल, तुम्हारा शुक्रिया।"