भारत हॉकी टीम के पूर्व कोच माइकल नोब्स का निधन (Image Source: IANS)
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच माइकल नोब्स का गुरुवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी स्टार नोब्स लंबे समय से बीमार थे। नोब्स ने भारत के अलावा, जापानी पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच के तौर पर भी काम किया था।
नोब्स के परिवार में उनकी पत्नी ली कैप्स हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी थीं, उनकी बेटी कैटलिन अभी ऑस्ट्रेलिया की महिला नेशनल टीम के लिए खेलती हैं।
माइकल नोब्स ने 1979 से 1985 के बीच 76 इंटरनेशनल मैच खेले। वह ऑस्ट्रेलियाई पुरुष हॉकी के एक सफल दौर का हिस्सा थे। नोब्स 1981 में बॉम्बे में हुए हॉकी वर्ल्ड कप और 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीमों का अहम हिस्सा रहे।