मोहन बागान फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय फुटबॉल के सबसे प्रभावशाली खेल प्रशासकों में से एक टूटू बोस का कोलकाता में 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मोहन बागान क्लब ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, "मोहन बागान क्लब के पूर्व प्रेसिडेंट, पूर्व संसद सदस्य और सीनियर खेल प्रशासक स्वपन साधन बोस (टूटू बसु) के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है।"
उन्होंने लिखा, "मोहन बागान क्लब और टूटू बसु एक-दूसरे के पूरक थे। कई सालों तक खेल प्रशासन में उनका असाधारण योगदान हमेशा यादगार रहेगा। उनका नेतृत्व, विजन और खेल के लिए सच्चा प्यार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मैं उनके दुखी परिवार, प्रियजनों, शुभचिंतकों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"