ट्रैक साइकिलिंग में चौथा गोल्ड, एम्मा फिनुकैन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचा (Image Source: IANS)
वेल्स की साइकिलिंग स्टार एम्मा फिनुकैन ने 'कॉमनवेल्थ गेम्स' में इतिहास रच दिया है। फिनुकैन ने रविवार को ग्लासगो में महिलाओं का कीरिन खिताब अपने नाम किया, जिसके साथ गेम्स के एक ही संस्करण में चार ट्रैक गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली स्प्रिंट साइक्लिस्ट बन गईं।
सर क्रिस होय वेलोड्रोम में, 23 वर्षीय एम्मा ने कीरिन गोल्ड जीतकर शानदार 'क्लीन स्वीप' किया। इससे पहले, उन्होंने टीम स्प्रिंट, व्यक्तिगत स्प्रिंट और 1,000 मीटर टाइम ट्रायल में खिताब जीते थे। यह उपलब्धि उन्होंने लगातार चार दिनों में हासिल की।
फिनुकैन ने न्यूजीलैंड की एलेस एंड्रयूज को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन एंड्रयूज को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा; वह साल 2022 में जीते गए कॉमनवेल्थ कीरिन खिताब को बचाने की कोशिश कर रही थीं।