फ्रेंच ओपन: बेंजामिन बोंजी को शिकस्त देकर दूसरे दौर में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव (Image Source: IANS)
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार को फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। ज्वेरेव ने पेरिस के क्ले कोर्ट पर फ्रांसीसी खिलाड़ी बेंजामिन बोंजी 6-3, 6-4, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला 2 घंटे 8 मिनट तक चला।
ज्वेरेव ने पूरे मैच के दौरान बेसलाइन से खेल को नियंत्रित किया और अपनी जोरदार सर्विस और लगातार ग्राउंडस्ट्रोक्स का इस्तेमाल करते हुए बोंजी पर दबाव बनाए रखा और रोलांड गैरोस में अगले दौर में आराम से जगह बना ली।
अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पेरिस के क्ले कोर्ट पर लंबे समय से सफलता मिलती रही है। अपने पिछले 5 टूर्नामेंट्स में वे साल 2024 के फाइनल, 3 सेमीफाइनल और 1 अन्य क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं। इस जर्मन खिलाड़ी ने साल 2017 के बाद से कभी भी चौथे दौर से पहले हार का सामना नहीं किया है।