फ्रेंच ओपन: क्रिस्टी को 6-0, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं एंड्रीवा (Image Source: IANS)
19 वर्षीय मीरा एंड्रीवा ने अपने करियर में दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एंड्रीवा ने मंगलवार को स्टेड रोलैंड गैरोस के कोर्ट फिलिप चैटियर पर खेले गए मैच में रोमानिया की सोराना क्रिस्टी को 6-0, 6-3 से शिकस्त दी। यह मुकाबला 56 मिनट तक चला।
रोलैंड गैरोस में अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने के 2 साल बाद, इस युवा खिलाड़ी ने आसानी से टॉप-4 में जगह बनाते हुए डब्ल्यूटीए टूर पर अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर लिया है।
मैच की शुरुआत से ही एंड्रीवा ने अपना दबदबा बनाए रखा। रूसी खिलाड़ी ने पहले छह गेम में सिर्फ 9 अंक गंवाए और 36 वर्षीय क्रिस्टी को एक भी गेम प्वाइंट नहीं दिया। एंड्रीवा ने पहला सेट सिर्फ 22 मिनट में अपने नाम कर लिया।